भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर कोरिया जिले के शासकीय गर्ल्स कॉलेज में रेड क्रॉस इकाई के तहत रक्तदान एवं एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नारा लेखन, रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। नारा लेखन में 38, रंगोली में 33 और पोस्टर प्रतियोगिता में 36 छात्राएं शामिल हुईं। छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता के जरिए समाज में रक्तदान और एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश देने का प्रयास किया। इन प्रतियोगिताओं के संचालन में कॉलेज के प्राध्यापकों का महत्वपूर्ण योगदान था। नारा लेखन प्रतियोगिता में कनकलता पैकरा प्रभारी रहीं और डॉ. ज्ञान चंद्र पाल सदस्य के रूप में उपस्थित थे। प्रतियोगिता के दौरान रंगोली बनाती हुईं छात्राएं।


