विश्वकर्मा जयंती: सूरजपुर के 2179 श्रमिकों को

भास्कर न्यूज | सूरजपुर राज्य के रजत जयंती वर्ष और विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर श्रमिक महासम्मेलन का आयोजन रायपुर के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा स्टेडियम में किया गया। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में इस भव्य सम्मेलन में सूरजपुर जिले के 2,179 श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 1 करोड़ 46 लाख 84 हजार 126 रुपये की सहायता प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में सूरजपुर से 10 चयनित श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत सम्मानित किया गया। नोनी बाबू मेधावी योजना के तहत सेवक राम की पुत्री सोहन्ती और राम प्रताप की पुत्री ललिता को सीपेट संस्थान में प्लास्टिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, सियान योजना के तहत श्यामलाल यादव और सुंदर सिंह, और निर्माण श्रमिक मृत्यु सहायता योजना के तहत जनक दास के उत्तराधिकारी को भी सम्मान मिला। इसके अलावा अन्य श्रमिकों को डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित की गई। श्रम निरीक्षक फणिश्वर नाथ विश्वकर्मा और श्रम उप निरीक्षक पंखासियुस एक्का ने श्रमिकों को रायपुर ले जाने और वापस लाने की जिम्मेदारी निभाई। श्रमिकों ने जिला प्रशासन और श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने हिस्सा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *