डॉ. सोनी को मिला नेताजी सुभाष चंद्र बोस ग्लोबल आइकन लीडर अवार्ड

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर शहर के अधिवक्ता और आरटीआई (सूचना का अधिकार) कार्यकर्ता डॉ. डीके. सोनी को कोलकाता में आयोजित बंग गौरव सम्मान- सेशन 4 समारोह में ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस ग्लोबल आइकन लीडर अवार्ड 2025′ से नवाजा गया है। वर्ल्ड बुक ऑफ स्टार रिकॉर्ड्स द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल श्यामल कुमार सेन और पद्म पूर्णा दास बॉल सम्राट के हाथों दिया गया। डॉ. सोनी को यह पुरस्कार सामाजिक न्याय, आरटीआई के जरिए भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और जनहित के कार्यों में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया है। उन्होंने अपनी संस्था ‘सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस’ के माध्यम से आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं। इस समारोह में देश भर से सामाजिक, कानूनी और खेल जगत की कई जानी-मानी हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने के बाद डॉ. सोनी ने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें और भी अधिक लगन और समर्पण के साथ जनहित के कार्यों को करने की प्रेरणा देगा। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक डॉ. राजीव पाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। डॉ. डीके सोनी को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए अतिथि और अन्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *