मितानिनों और आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं का सम्मान किया

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर भारत सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय और छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय के निर्देश पर बुधवार को जिला पंचायत ऑडिटोरियम से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया गया। इस राष्ट्रीय अभियान का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश के धार जिले से किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर मां बीमार हो जाए, तो पूरा परिवार प्रभावित होता है। यह अभियान महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाने और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी संसाधन उपलब्ध कराने का प्रयास है। कोरिया जिला कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य समाज की समृद्धि से जुड़ा है। उन्होंने मितानिन व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गर्भवती और धात्री महिलाओं की नियमित जांच व पोषणयुक्त आहार वितरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 35 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को नियमित रूप से कैंसर व अन्य रोगों की जांच कराने की अपील की। इस अभियान के दौरान 15-49 वर्ष की महिलाओं और किशोरियों में एनीमिया, सिकल सेल, मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कैंसर, टीबी और कुष्ठ रोग की जांच की जाएगी। जिला अस्पताल, स्कूलों और छात्रावासों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जहां योग व आयुष विभाग परामर्श भी देगा। कार्यक्रम में 10 मितानिन व 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, सीएमएचओ डॉ. प्रशांत सिंह सहित अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर में महिलाओं की स्वास्थ्य जांच करते हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *