चाबियां चुराकर घर से चांदी के गहने व हजारों की नकदी चुनाई

भास्कर न्यूज |बठिंडा कच्चा धोबियाना में एक घर में घुसा चोर हजारों की नकदी और चांदी के गहने चुरा ले गया। चोरी के समय दो भाई कमरे में सो रहे थे। चोर उनके तकिए के नीचे से चा​बी चुराकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। चोरी की घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने घटना स्थल की जांच के बाद चोर की तलाश शुरू कर दी है। मकान मालिक गुरशरण राम ने बताया कि वो अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गए हुए थे और दोनों बेटे घर में अकेले थे। बेटों ने घर की चाबियां तकिए के नीचे रखीं थी। रात के समय चोर दीवार फांदकर अंदर आया और तकिए के नीचे से चाबियां चुराकर घर से चांदी के गहने और उनकी दुकान से गल्ले से 3 हजार की नकदी व 15000 के सिक्के चोरी करले गया। पड़ोसियों के सीसीटीवी चेक ​किए तो सुबह 4.41 बजे चोर दाखिल हुआ और 5.31 बजे फरार हो गया। मेरे बेटे ने बताया कि उसको शोर सुनाई दिया तो उसकी नींद खुल गई वो जब घर से बाहर आया तो चोर दीवार फांदकर भाग गया। पुलिस ने मौके पर आकर जांच के बाद बयान दर्ज किए। उन्होंने शक जताया कि जिसने भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया, उसे पता था कि घर में बच्चे अकेले हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *