दिव्यांगों की मांगों के हल के लिए लगाया धरना दूसरे दिन भी जारी

भास्कर न्यूज | मानसा पंजाब सरकार से अंगहीनों के हक लेने के लिए फिजिकली हैंडीकैप्ड एसोसिएशन द्वारा सेवा सिंह ठीकरीवाला चौक में लगाया रोष धरना सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने के दौरान सीपीआई लिबरेशन के नेता कामरेड राजविंदरसिंह राणा, जसवीर कौर नत्तने अंगहीन वर्ग की मांगों को जायज बताते हर तरह के समर्थन देने का ऐलान किया। धरने को संबोधित करते जिला प्रधान अविनाश शर्मा व शहरी प्रधान विजय मांगों ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा परिवार का मुखी 50 फीसदी अंगहीन होने पर उसकी पत्नी समेत दो बच्चों को वित्तीय सहायता स्कीम अधीन पेंशन दी जाती थी जो भगवंत मान सरकार द्वारा बंद कर दी गई है। इस कारण अंगहीनों में भारी रोष है। लाभ सिंह मानसा व सुमित कुमार ने मांग की कि अंगहीनों को पांच हजार रुपये प्रति महीना पेंशन, पूरा बस किराया माफ करने की मांग की और जाली अपंगता सर्टिफिकेट के आधार पर सरकारी नौकरियां लेने वालों खिलाफ सख्त कार्रवाई करके उनकी नौकरियां असली अंगहीनों को दी जाए। उन्होंने मसलों को शीघ्र हल न होने पर संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी। इस समय जगसीर, जसवीर कौर, सुमित कुमार, लाभ सिंह, हैप्पी सिंह, मक्खन सिंह व सिमरजीत सिंह भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *