बठिंडा | एहसास वेलफेयर सोसाइटी ने एक महिला की हार्ट सर्जरी के लिए 5 यूनिट रक्तदान किया। सोसाइटी के सचिव रविकांत अरोड़ा ने बताया कि बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला मरीज हरवंत कौर की हार्ट सर्जरी के लिए रक्त की जरूरत पड़ने पर सोसाइटी के सदस्यों हितेश अरोड़ा, दीपक कुमार, परविंदर सिंह, दीपांश मित्तल, और तजिंदर सिंह ने रक्तदान किया।


