माई भागो डिग्री कॉलेज का बीए का नतीजा रहा शानदार

मानसा | दिन पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला द्वारा ऐलान बीए सेमेस्टर दूसरा के नतीजे में माई भागो डिग्री कॉलेज रल्ला के विद्यार्थियों ने अच्छी पोजीशन हासिल की। कॉलेज के कोऑडिर्नेटर हरप्रीत सिंह ने बताया कि छात्रा हरप्रीत कौर पुत्री गुरतेज सिंह ने पहला, अर्शदीप सिंह पुत्र रणजीत सिंह ने दूसरा और रमनजोत कौर पुत्री मुख्तियार सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल डॉ. परमिंदर कुमारी ने विद्यार्थियों को बधाई देते इस शानदार नतीजे के लिए अध्यापकों और विद्यार्थियों के अथक प्रयासों की सराहना की। संस्था के चेयरमैन डॉ. बलविंदर सिंह बराड़, मैनेजिंग डायरेक्टर कुलदीप सिंह ख्याला, सचिव मनजीत सिंह ख्याला, वाइस चेयरमैन परमजीत सिंह बुर्ज हरी ने विद्यार्थियों और स्टाफ को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *