सरदूलगढ़ | पोह के महीने में माता गुजर कौर व छोटे साहिबजादों की शहीदी को मुख्य रखते हर गली-मोहल्ले संगतों द्वारा विभिन्न ढंग से लंगर लगाकर इस महीने को याद किया जाता है। इसी के तहत सोमवार को अरोड़वंश सभा सरदूलगढ़ ने खूनदान कैंप लगाया। जिसमें 50 यूनिट खून एकत्र किया गया। इस अवसर पर विशेष तौर पहुंचे साहिल चौधरी ने पहुंचकर इस प्रयास को प्रशंसनीय कदम बताया। उन्होंने लोगों से अपील भी कि ऐसे प्रयास अधिक से अधिक करने चाहिए ताकि किसी सड़क हादसे में हुई जख्मी लोगों को इस खून की अधिक से अधिक सहायता मिले। रक्तदान कैंप दौरान ब्लड बैंक सिविल अस्पताल मानसा की टीम पहुंची। इस मौके डाक्टर शायना गोयल, बंत लाल नागपाल, बलविंद्र नागपाल, मनदीप कुमार रिंकू, रमेश कुमार, पवन अरोड़ा, लवली अरोड़ा, कर्ण अरोड़ा, नेकी अरोड़ा, कृष्ण लाल, कश्मीर लाल, रोशन लाल रोमी, बिंटा अरोड़ा व अन्य सेवादार मौजूद थे।


