मानसा | पंजाब प्रवासी यूनियन जिला मानसा की मासिक बैठक अवदेश शर्मा ने अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंजाब प्रवासी भाईचारे की दुख तकलीफों बारे विचार-विमर्श किया गया और सर्वसम्मति से पंजाब बंद का समर्थन किया गया और सभी साथियों को पुरजोर अपील की गई कि इस यूनियन के साथ अधिक से अधिक प्रवासी सदस्यों को साथ जोड़ें ताकि यह यूनियन पूरी तरह मजबूत हो सके। बैठक में जिले के विभिन्न शहरों, गांवों व कस्बों में प्रवासी कमेटीबनाने का फैसला किया गया। सारे सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि भेंट की गई। इस मौके पर सीनियर उपाध्यक्ष अशोक कुमार व उपाध्यक्ष परबत सिंह साकिया व लाल चंद यादव चेयरमैन, सदस्य जगतपाल मोरिया, सरबन कुमार मोरिया, बची राम, महात्म चौहान, अनिल कुमार चौहान, महेश कुमार, सोनू यादव, रविंद्र कुमार चौधरी, हनुमान चौहान, राम सुमेर, रमेश चौहान, हरपाल सिंह, सलटन कुमार सदस्य व ओहदेदार शामिल थे।


