भास्कर न्यूज | मानसा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा अपने शताब्दी वर्ष को समर्पित शहर की पुरानी अनाज मंडी में सर्वसाथी वेद प्रकाश, रतन कुमार भोला और मंजीत कौर गामीवाला की प्रधानगी में विशाल रैली आयोजित की गई। रैली को संबोधित करते सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव कॉमरेड एनी राजा ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते कहा कि देश में सांप्रदायिक तनाव का माहौल चल रहा है और हाल के समय में सांप्रदायिक तनाव और जातिवाद हिंसा में बढ़ोतरी हुई गया है, अल्पसंख्यकों जैसे मुस्लिम और ईसाइयों पर हमले तेज हुए है। सांप्रदायिक कतारबंदी को तेज करने के लिए आरएसएस और उससे जुड़े कटड़वादी संगठन मस्जिदों के नीचे मंदिर को खोजने की खतरनाक मुहिम चला रहे है, जो देश की सांप्रदायिक सद्भभावना के लिए बेहद खतरनाक है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की अडानी-अंबानी समर्थक नीतियों ने देश को आर्थिक तबाही की ओर धकेल दिया है। महंगाई और बेरोजगारी ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एक देश एक चुनाव का प्रस्ताव देश के संघीय ढांचे के लिए बहुत खतरनाक है। इसे खारिज किया जाना चाहिए। देश की न्यायपालिका भारी दबाव में काम कर रही है। संवैधानिक संस्थाएं मोदी सरकार के पिंजरे में तोता बन गई हैं, जिनका खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है। नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। सक्रिय कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में बंद किया जा रहा है। डॉ. अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने वाले गृह मंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। कम्युनिस्ट नेता ने अंत में कहा कि देश को बचाने के लिए वामपंथी, लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और देशभक्त लोगों की व्यापक एकता और जन-समर्थक संघर्षों की आवश्यकता है। इसलिए सीपीआई का मजबूत होना भी जरूरी है। इस दौरान पंजाब सीपीआई के सचिव बंत सिंह बराड़, सीपीआई के राष्ट्रीय काउंसिल मेंबर और पूर्व विधायक हरदेव सिंह अर्शी ने संबोधित किया। इस समय प्रमुख नेता गुरमीत सिंह जोगा प्रधान नगर पंचायत जोगा, सीता राम गोविदपुरा,रूप सिंह ढिल्लों, करनैल सिंह भीखी, मलकीत सिंह मंदरा, नरेश बुर्ज हरी, डॉ. राज कुमार, बलदेव सिंह , केवल सिंह समाओ, सुखराज सिंह जोगा ,दलजीत सिंह और दर्शन सिंह , किरना रानी पूर्व एमसी आदि भी मौजूद थे।


