भास्कर न्यूज | बठिंडा नए साल की शुरुआत के साथ पानी का संयम से इस्तेमाल करना होगा। वाटर सप्लाई विभाग की ओर से सप्लाई में 50% कटौती की जाएगी। शहर को 1 जनवरी से 21 दिन तक केवल दिन के समय ही पानी की सप्लाई दी जाएगी । सिंचाई विभाग 1 से 21 जनवरी तक नहरबंदी करेगा जबकि सरहिंद नहर में 23-24 जनवरी तक ही पानी पहुंच पाएगा और इसके बाद ही दिन के दोनों समय शहर को पानी की सप्लाई दी जा सकेगी। 1 से 21 जनवरी तक के शेड्यूल के अनुसार पुराना शहर के बड़े हिस्से को पानी देने वाली सुभाष पार्क टंकी से सुबह 5 से 6.30 बजे, रोजगार्डन टंकी से सुबह 4 से 7 बजे तक, मेन वाटर वर्क्स से डायरेक्ट सप्लाई सुबह 3 से 7 बजे तक, कमला नेहरू टंकी व डायरेक्ट सप्लाई सुबह 4 से 7 बजे तक, ट्रांसपोर्ट नगर टंकी से सप्लाई सुबह 6 से 7 बजे तक, अर्जुन नगर टंकी से सप्लाई सुबह 6 से 8 बजे तक, परसराम नगर टंकी से सप्लाई सुबह 3.45 से 5.30 बजे, लाल सिंह बस्ती टंकी से सप्लाई सुबह 4 से 5.15 बजे तक, टीचर कॉलोनी टंकी से सप्लाई सुबह 5.30 से 6.30 बजे, खेता सिंह बस्ती सब वाटर वर्क्स से सप्लाई सुबह 7 से 9 बजे, ग्रोथ सेंटर वाटर वर्क्स से सप्लाई सुबह 6 से 8 बजे और ग्रोथ सेंटर वाटर वर्क्स से इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर, जस्सी पौ वाली, उधम सिंह नगर, हरसिमरन नगर, बंगी नगर, कबीरनगर, कृष्णा कॉलोनी में पानी की सप्लाई सुबह 8 से 9 बजे तक ही दी जाएगी।


