अमृतसर | खंडवाला पिशोरी नगर के गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में चल रहे सफर ए शहादत गुरमत समागम सम्पन्न हो गया। माता गुजर कौर और चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित गुरमत समागम के आखिरी दिन कई रागी जत्थे पहुंचे। गुरुद्वारा श्री तेग बहादुर साहिब के प्रधान मनजीत सिंह और संगत के सहयोग से शाम 7 से रात साढ़े 10 बजे तक चले समागम दौरान रागी जत्थों ने गुरु गोबिंद सिंह जी और उनके चार साहबजादों के जीवन के बारे संगत के बताया। समागम दौरान सेवा निभाने वाली सभा सोसायटियों को गुरुद्वारा कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। वहीं गुरु का लंगर अटूट चलता रहा। इस मौके पर बेअंत राम, गोबिंद राम, हरदीप सिंह, प्यारा सिंह, विद्या राम, स्वरूप चंद सहित काफी संख्या में संगत मौजूद थी।


