भरतपुर में तीसरे दिन फोर्थ क्लास भर्ती परीक्षा की पहली पारी का पेपर 10 बजे से शुरू होगा। 9 बजे से ही सभी सेंटर में एंट्री बंद कर दी गई। सभी अभ्यर्थियों की गहनता से चेकिंग के बाद ही उन्हें सेंटर में प्रवेश दिया गया।दूसरी पारी का पेपर 3 बजे से शुरू होगा। धौलपुर अलवर और भरतपुर के अभ्यर्थी दे रहे पेपर पहली पारी का पेपर 12 बजे छूटेगा। इसके बाद दूसरी पारी का पेपर 3 बजे से शुरू होगा। दूसरी पारी के पेपर के लिए 2 बजे तक एंट्री रखी गई है। पेपर से 1 घंटे पहले ही सभी परीक्षा सेंटर के गेट बंद कर दिए जाएंगे। बस स्टैंड पर बसों की पूरी व्यवस्था कर दी गई है। पेपर देने के लिए अभ्यर्थी धौलपुर, भरतपुर के रूलर इलाके और अलवर से भरतपुर में आये हैं। इसलिए सबसे ज्यादा बसें इन्हीं रूट पर लगाई गई हैं। 3 दिन में 96 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी पेपर देंगे 3 दिन के अंदर भरतपुर में लगभग 96 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी 6 चरणों में पेपर दे रहे हैं। इस दौरान ई-मित्र और साइबर कैफे पर पुलिस लगातार निगरानी रखे हुए है। इसके अलावा शहर के मुख्य चौराहे, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जयपुर-बयाना ट्रैन भरतपुर तक आएगी पुलिस ने शहर के होटल, लॉज, धर्मशालाओं की जांच कर ली है। जिला परिवहन अधिकारी ने प्राईवेट बस संचालकों, ऑटो संचालकों, ई-रिक्शा यूनियनों की बैठक लेकर उन्हें परीक्षार्थियों से मनमाना किराया वसूल नहीं करने के लिए पाबन्द किया गया है। ट्रेनों में कोच बढ़ाये गए हैं। जयपुर बयाना ट्रैन को भरतपुर तक किया गया है। चिकित्सा विभाग की टीमें भी रहेंगी तैनात परीक्षा सेंटर के लिए चिकित्सा विभाग की दो टीमें नियुक्त की गई हैं। एक टीम कलेक्ट्रेट कार्यालय के नियंत्रण कक्ष में रहेगी। दूसरी टीम मुख्य चिकित्सा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में उपस्थित रहेगी।


