समग्र शिक्षा, राजसमंद द्वारा जिला परियोजना समन्वयक के तत्वावधान में जिला स्तरीय समृद्धि कार्यक्रम नाथद्वारा में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डाइट प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार हेड़ा ने अध्यक्षता की। आयोजन का मुख्य उद्देश्य कला समेकित शिक्षण (Art Integrated Learning) के महत्व को बढ़ावा देना रहा, जिसमें अलग अलग विषयों को कला और संगीत के साथ एकीकृत कर प्रस्तुत किया गया। 15 प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियां दी कार्यक्रम में जिलेभर से आए 15 प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों में दिखाया गया कि किस प्रकार एक विषय को अन्य विषयों, कला और संगीत से जोड़कर शिक्षण को और अधिक रोचक व प्रभावी बनाया जा सकता है। विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी उपयोग किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सिसोदा के प्रधानाचार्य लोकेश पालीवाल और राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल करौली के प्रधानाचार्य पंकज सनाढ्य शामिल थे। प्रतियोगिता के परिणाम में प्रथम स्थान ताराचंद पूनिया, व्याख्याता (भौतिक विज्ञान), राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल कुंवारिया, द्वितीय स्थान पर अजय सिंह शेखावत, व्याख्याता (भौतिक विज्ञान), राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल नाथद्वारा व तृतीय स्थान भावेश जैन, व्याख्याता (रसायन विज्ञान), राजकीय उच्च माध्यमिक सिसोदा रहे।


