जीएसटी की दरों में किए गए संशोधन के बाद जयपुर डेयरी और राजस्थान कॉ-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ने सरस घी, पनीर, बटर, टेट्रा पैक दूध और फ्लेवर्ड मिल्क की MRP में कमी की है। 22 सितंबर से लागू नई कीमतों में 1 लीटर सरस घी 37 रुपए, 1 किलो पनीर 18 रुपए और 500ग्राम बटर 18 रुपए तक सस्ता होगा। आमजन को राहत देने वाली इस पहल से जयपुर में दुग्ध उत्पादों की खपत और बढ़ने की उम्मीद है। केंद्र सरकार ने डेयरी प्रोडक्ट पर जीएसटी घटाई
दरअसल केन्द्र सरकार ने दुग्ध उत्पादों पर लगने वाली जीएसटी की दरों को 12 से घटाकर 5 फीसदी और जिन पर 5 फीसदी जीएसटी लग रही है उनको शून्य (0) कर दिया है। जयपुर की बात करें तो यहां ज्यादातर लोग जयपुर डेयरी के दुग्ध उत्पादों (सरस दूध, घी, बटर, पनीर) का उपयोग करते हैं। जीएसटी कम होने के बाद अब आरसीडीएफ ने घी, बटर के दाम, जबकि जयपुर डेयरी ने पनीर, टेट्रा पैक दूध और आइसक्रीम समेत अन्य चीजों के बाजार मूल्य यानी एमआरपी में बदलाव करते हुए इनकी कीमतों में कमी की है। जानें पनीर, घी बाजार में कितने रुपए में मिलेंगे


