PM मोदी के जन्मदिन पर नमो फिट रन:गौशाला मैदान में हुई मैराथन, केंद्रीय मंत्री से लेकर कैबिनेट मंत्री भी दौड़े

जोधपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के मौके पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत रविवार को जोधपुर के गौशाला मैदान से नशा मुक्ति जागरूकता संदेश को लेकर नमो यूथ मैराथन हुई। सांसद खेल महोत्सव के तहत हुई इस मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं महिलाओं और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नमो फिट रन कार्यक्रम गौशाला मैदान में रखा गया। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति की पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, विधायक देवेंद्र जोशी, बाबू सिंह राठौड़, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर अलसुबह ही युवा गौशाला मैदान पहुंचा शुरू हो गए। यहां पर शेखावत ने इस मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके माध्यम से युवाओं को फिट और स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *