बाड़मेर में आज 5 घंटे रहेगी लाइट बंद:मेंटेनेंस कारण 33केवी लाइनें पूरी बंद रहेगी, जानें अपना इलाका

बाड़मेर जिले के 132 केवी सावा जीएसएस पर मेंटेनेंस को लेकर रविवार को पांच घंटे लाइट सप्लाई बंद रहेगी। इससे जुड़ी 33 केवी लाइनें पूरी तरीके से बंद रहेगी। सहायक अभियंता धारासिंह ने बताया- 132 केवी जीएसएस सावा का रविवार को मेंटेनेंस किया जाएगा। इसके चलते जीएसएस से जुड़ी 33 केवी लाइनें, जिनमें बीएफएल, चौहटन, धनाऊ, एसकेबी, सेड़वा, श्रीरामवाला, बिसारनिया और साता शामिल है। यह पूरी तरह से बंद रहेगी। 132 केवी जीएसएस चौहटन की भी सप्लाई बंद रहेगी। जबकि 132 केवी जीएसएस सेड़वा को 220 केवी सांचौर से और 132 केवी जीएसएस राणासर को 220 केवी धोरीमन्ना से आपूर्ति मिलेगी। गुड़ामालानी अधिशाषी अभियंता सुरेश सेठिया ने बताया- लाइट कटौती या अन्य लाइट समस्याओं से संबंधित शिकायतों और त्वरित समाधान के लिए कंज्यूमर टोल-फ्री नंबर 18001806045 पर संपर्क कर सकते है। यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध है, ताकि कंज्यूमर को समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *