सवाई माधोपुर में सेवा पखवाड़े में गो सेवा की:गोशाला में गायों को 300 किलो चारा और 50 किलो गुड़ खिलाया

प्रदेश भाजपा की ओर से सेवा पखवाड़ा अभियान आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत भाजपा शहर मंडल सवाई माधोपुर ने शनिवार शाम को भैरू दरवाजा स्थित राधा कृष्ण गोशाला में सेवा की। यहां भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गायों को हरा चारा एवं गुड खिलाकर सेवा की। पखवाड़े के तहत भाजपा कर रही है विभिन्न सेवा कार्य भाजपा शहर मंडल के सेवा पखवाड़ा अभियान के संयोजक दीपनारायण शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश भर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से महात्मा गांधी के जन्मदिवस तक सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। चारा एवं गुड़ खिलाकर कर गो सेवा इसी क्रम में शनिवार को गोशाला में पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा डॉ. भरत लाल जी मथुरिया, पूर्व उप सभापति राजेश गोयल के सानिध्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर कर गो सेवा की। इस दौरान भाजपा की ओर से करीब 300 किलो चारा और 50 किलो गुड़ खिलाया। गो सेवा में भाजपा कार्यकर्ता पूर्व सभापति श्याम सुन्दर सिंघल, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सन्तोष मथुरिया, राम किशोर सैनी, हरि बाबू सेवार्थी, मनोज सिंधव, लाल चन्द रैगर, मनीष जैन, भानु स्वर्णकार, गिरधारी लाल, देवेंद्र मोहन गौतम, बनवारी बंसल आदि सभी ने मिलकर गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर सेवा की। इस दौरान शहर मंडल अध्यक्ष कपिल जैन ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए सेवा पखवाड़ा में आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों में उपस्थित होने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *