पाली एसपी आदर्श सिंधु ने 7 थाना अधिकारी बदले हैं। इसके तहत उगमराज सोनी को खिंवाड़ा थाने की कमान सौंपी गई है। इसी तरह हनवंत सिंह को ट्रांसपोर्ट नगर, अनिता रानी को महिला थाना, तेजाराम को सिरियारी थाना, नरपत सिंह को सांडेराव थाना, शिवनारायण मीणा को देसूरी थाना, गोपाल सिंह को चंडावल थाने की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही राजेन्द्रसिंह को जिविशा प्रभारी बनाया गया। चंडावल थानाप्रभारी रहे किशनाराम को पुलिस लाइन भेजा गया। 20 दिन की पीसीसी के बाद नए सीआई को पोस्टिंग ट्रांसपोर्ट नगर SHO भंवरलाल माली, एसआई कमला डाबी, सिरियारी SHO अशोक सिंह चारण, पाली ट्रैफिक प्रभारी रहे हिंगलाजदान चारण, सांडेराव SHO गीता सिंह, खिंवाड़ा SHO मनवंत आढा, देसूरी SHO हरिसिंह राजपुरोहित, महिला अपराध सेल की एसआई डिम्पल कंवर, कोतवाली के सैकंड अफसर प्रेमाराम विश्नोई, पुलिस लाइन में लगे पूराराम दहिया, सुमेरपुर में लगी एसआई ललिता, जिला विशेष शाखा प्रभारी परविंदर कौर सहित उप निरीक्षक प्रकाश जीनगर प्रमोट हुए हैं। यह सभी रविवार को रिलीव होकर सोमवार को आरपीए में ज्वाइन करेंगे। वहां उनकी करीब 20 दिन की पीसीसी के बाद SHO की नई ट्रांसफर लिस्ट जारी की जाएगी।


