सोशल मीडिया पर धार्मिक पोस्ट पर एक व्यक्ति द्वारा अशोभनीय टिप्पणी का आरोप लगाते हुए लोग प्रदर्शन पर उतर गए। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर गुस्साए एक समुदाय के लोग शुक्रवार देर रात सड़कों पर प्रदर्शन किया। लोगों ने बहीर क्षेत्र में रोड आकर जमकर प्रदर्शन किया। सूचना पर बाद में ASP समेत आसपास के थानों का अतिरिक्त पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाकर घर भेजा। करीब एक घंटे तक लोग रोड प्रदर्शन करते रहे। उधर यह भी सामने आया कि कुछ लोगों ने इस दौरान पास में स्थित कारखाने और बाहर खड़ी बाइक में तोड़फोड़ की। इससे कारखाना मालिक को नुकसान हुआ है। बोले- अशोभनीय टिप्पणी की मुस्लिम समाज के धर्मगुरु आदिल नदवी और एडवोकेट कासिफ जुबेरी ने बताया कि सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी की है। इसके विरोध में लोग सड़कों पर उतर गए। उन्होंने मांग रखी कि प्रशासन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करे । मौके पर पहुंचे एएसपी बृजेन्द्र सिंह भाटी, टोंक डीएसपी राजेश विद्यार्थी ने व्यवस्था संभाली। लोगों को समझाया। पुलिस ने लोगों से विवादित पोस्ट की जानकारी मांगी, लेकिन वास्तविक पोस्ट पुलिस के सामने नहीं आई, बाद में ASP ब्रिजेंद्र सिंह भाटी ने लोगों को अपवाह पर ध्यान नहीं देने की बात कहकर उन्हें समझाकर घर भेजा। इससे पहले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रिपोर्ट दी है। उधर एएसपी बृजेन्द्र सिंह भाटी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि फिलहाल किसी तरह की पोस्ट की जानकारी आक्रोशित लोगों की ओर से नहीं दी गई है। एफआईआर दी गई है। विवादित पोस्ट की जानकारी जुटाकर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोग अफवाह नहीं आए। शहर का सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने में सहयोग करे।


