बौंली उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत झनून में एक बुजुर्ग पहाड़ी पर घायल अवस्था में मिला। बुजुर्ग रामगोपाल वर्मा शुक्रवार सुबह पहाड़ी क्षेत्र में बकरी चराने गया था, जो देर शाम तक घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने उसे तलाश किया तो वह पहाड़ी पर घायल अवस्था में पड़ा मिला। जिसे उपचार के लिए बौंली सीएससी लाया गया। जहां उपचार के दौरान घायल रामगोपाल ने दम तोड़ दिया। पत्थरों के बीच झाड़ियों में पड़ा मिला जानकारी के अनुसार, बौंली उपखंड क्षेत्र के ग्राम झन्नून निवासी रामगोपाल वर्मा (56) पुत्र गणेश राम रैगर अपनी बकरी लेकर के पहाड़ी क्षेत्र स्थित जंगल में गया हुआ था। देर शाम घर पर वापस नहीं लौटने पर परिवारजनों एवं ग्रामीणों की ओर से रामगोपाल वर्मा को खोजने का प्रयास किया। यहां झन्नून ग्राम की पहाड़ी क्षेत्र में रामगोपाल वर्मा गंभीर घायल अवस्था में पहाड़ी के ऊपर बड़े-बड़े पत्थरों के बीच झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला। जिसको गंभीर घायल अवस्था में बौंली CHC लाया गया। घायल रामगोपाल ने बातचीत करते हुए बताया- अचानक लेपर्ड ने उस पर व बकरियों को पर हमला कर दिया। अपना वह बकरियों के बीच बचाव करने के लिए जोर-जोर से चिल्लाया, वह स्वयं को बचाने की कोशिश में भागने लगा तो अचानक फिसल कर पहाड़ियों से नीचे गिर गया। गिरने से राम गोपाल वर्मा के सिर में हाथ पैरों में गंभीर चोटें आई है। उपचार के दौरान हुई मौत पंचायत प्रशासन प्रतिनिधि हनुमान मीणा व पूर्व सरपंच रणजीत मीणा ने बताया कि घटनास्थल से बौंली CHC लाते समय रामगोपाल घबराने लगा और अचानक उसने बोलना बंद कर दिया। यहां उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। जिसको देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर जयपुर रेफर कर दिया, लेकिन कुछ समय बाद ही ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर उसकी दुबारा जांच की गई। यहां जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद आज सुबह शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया और शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


