लावालौंग | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) लावालौंग इकाई द्वारा बजरंगबली मंदिर यज्ञशाला परिसर में तीन दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ 19 सितंबर को किया गया।यह वर्ग 21 सितंबर तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला प्रचारक संतोष कुमार और जिला सहकार्यवाह सुनील कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।वर्ग में कुल 47 शिक्षार्थी शामिल हुए हैं।प्रशिक्षण के दौरान प्रातः जागरण,संघ स्थान पर शारीरिक व्यायाम,बौद्धिक सत्र,राष्ट्र भावना से जुड़े खेल तथा राष्ट्रभावना से ओतप्रोत गीतों का अभ्यास कराया जाएगा।शिक्षार्थियों को दैनिक जीवन में संस्कार एवं देशभक्ति की प्रेरणा देने पर विशेष बल दिया जाएगा। वर्ग को सफल बनाने में खंड कार्यवाह पंकज केशरी सहित शिक्षक दल में कमलेश गंझु, खगेश्वर साहू,विनय कुमार,प्रमोद साहू,नीतीश चंद्रवंशी,अभिषेक शेखर,रौशन कुमार, विशाल कुमार,नीरज चंद्रवंशी समेत अन्य स्वयंसेवक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। चतरा | महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को चतरा अग्रवाल महिला समिति की ओर से होटल साईं रेजीडेंसी में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निबंध लेखन, रंगोली प्रतियोगिता, महिला किचन से जुड़े गेम और कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति की महिलाओं ने आपसी सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया। आयोजन का संचालन संध्या अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रीति अग्रवाल, डॉ. सपना अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, सुनैना अग्रवाल, सुशीला अग्रवाल और रूबी अग्रवाल ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही प्रदीप अग्रवाल, डॉ. विजय अग्रवाल, नागेंद्र अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, विकास अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, राजीव मित्तल, सुशांत मित्तल समेत अग्रवाल समाज के कई सदस्यों ने भी सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।


