गिद्धौर| गिद्धौर थाना परिसर में शनिवार दुर्गा पूजा को लेकर सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई।बैठक में थाना प्रभारी शिवा यादव सहित जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न राजनीतिक पार्टी के लोग,दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष तथा डीजे साउंड संचालक उपस्थित थे।बैठक में दुर्गा पूजा का त्योहार शांति पूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया।पूजा पंडाल में लगे इलेक्ट्रॉनिक तार का विशेष ध्यान रखने,पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाने,नवमी के दिन पूजा अर्चना करने को लेकर महिला तथा पुरुष को आने जाने के लिए अलग अलग व्यवस्था करने की बात कही गई। पूजा के दौरान प्रशासन हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखेगी।किसी तरह की अफवाह होने पर इसकी सूचना प्रशासन को देने की बात कही।लोगो को सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करने की अपील की गई। डीजे साउंड संचालक को पूजा के क्रम में अश्लील गाना नहीं बजाने को कहा गया।साथ प्रतिमा विसर्जन निर्धारित रूठ से करने की बात कही गई। बैठक में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार,सासंद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष मनोज वर्मा,राजद किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू लाल वर्मा,जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि बालेश्वर यादव,देवनारायण दांगी,मुखिया जगदीश यादव,चमारी दांगी आदि थे। भास्कर न्यूज | चतरा समाहरणालय सभाकक्ष में शनिवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिले में बढ़ते सड़क हादसों, हिट एंड रन मामलों और गुड सेमैरिटन पॉलिसी की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा नियमों का अक्षरशः पालन कराया जाए। इसके लिए जांच और जागरूकता अभियान चलाने का आदेश दिया । बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर किसी भी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी, अभिभावकों पर भी कार्रवाई होगी। बिना हेलमेट और नियम तोड़ने वालों पर सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया। तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने के लिए उपायुक्त ने घोषणा की कि अब वाहनों की रफ्तार स्पीड गन से जांची जाएगी। केनरा बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए 10 स्पीड गन पिपरवार, टंडवा, हंटरगंज, सिमरिया, गिद्धौर, चतरा सदर, प्रतापपुर, जोरी, इटखोरी और मयूरहंड थानों को सौंपे गए। बैठक में लावारिस पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं पर भी चिंता जताई गई। नगर परिषद को इन्हें पकड़ने का निर्देश मिला। उपायुक्त ने आमजन से अपील की कि वे अपने पालतू पशुओं को सड़क पर न छोड़ें और लावारिस पशुओं की सूचना तत्काल नगर परिषद या थाने को दें। गुड सेमैरिटन पॉलिसी के तहत सड़क हादसा पीड़ितों की मदद करने वालों को सम्मानित करने की बात कही गई। साथ ही भारी वाहनों पर सहायक चालक की उपस्थिति अनिवार्य करने, सड़कों की मरम्मती कराने और गति सीमा की निगरानी सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी (उत्तरी) राहुल मीणा, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी समेत कई अधिकारी मौजूद थे। प्रतापपुर| प्रतापपुर प्रखंड में शनिवार को हुई भारी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुमाजांग पंचायत के बसबुट्टा-तुम्बिया जंगल में आधा दर्जन गाय की मौत हो गई है। जबकी दो मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। चरवाहा महेजर यादव बाल-बाल बच गया। मृतक गाएं बसबुट्टा-तुम्बिया गांव निवासी महजर महतो, अशोक यादव एवं संतोष यादव का बताया जा रहा है ।भुतभोगी तीनो अपने भाई है। चरवाहा ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर में भारी बारिश हो रही थी। इसी दौरान गाय बारिश से बचने के लिए महुआ पेड़ के नीचे खड़ा हो गईं।इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़ी छह गायों की मौके पर मौत हो गयी। दो गंभीर रूप से घायल हो गयी है गई।


