कोडरमा| थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकीबागी स्थित एक अर्ध निर्मित मकान से पुलिस की ओर से चोरी के बरामद किए गए 32 पीस साइकिल के नया रिम के मामले में दो नाबालिग के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। जिन नाबालिग के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है उसमें एक बदडीहा का रहने वाला है ,जबकि दूसरा छोटकीबागी का रहने वाला है। मामले में थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा गया है कि शुक्रवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छोटकीबागी स्थित एक अर्धनिर्मित मकान में दोनों नाबालिग की ओर से साइकिल का रिम चोरी करने के पश्चात छुपा कर रखा गया है। इसकी सत्यापन को लेकर जब सशस्त्र बल एवं पैंथर के जवान छोटकी बागी स्थित उक्त अर्ध निर्मित मकान में पहुंचे। इस दौरान पुलिस को आता देख वहां मौजूद दोनों नाबालिग भागने लगे । जिसे जवानों ने पकड़ने का प्रयास किया । घर के छानबीन में चार बंडल में वहां रखे 32 पीस साइकिल रिम को बरामद किया गया। जिसे जब्त कर थाने लाया गया। छानबीन में चोरी में शामिल दोनों लड़के की पहचान की गई ।जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।


