कोडरमा| उपायुक्त ऋतुराज ने करमा अस्पताल, कोडरमा का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में प्रस्तावित निर्माण कार्यों का भौतिक मुआयना किया और सभी पहलुओं की गहन समीक्षा की। उपायुक्त ने अस्पताल के प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था, भवन निर्माण, चारदीवारी, तथा विभिन्न श्रेणियों के भवनों के निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण और तय समय सीमा में पूरे किए जाएं ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। निरीक्षण के अवसर पर अपर समाहर्ता पूनम कुजुर, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता, अंचल अधिकारी कोडरमा सहित अन्य पदाधिकारी एवं तकनीकी टीम मौजूद रही।


