IAS का एग्जाम दे चुका, अब चपरासी का देने आया:अलवर में कोचिंग पढ़ाने वाला टीचर भी एग्जाम देने पहुंचा, तीसरे दिन भी भीड़

अलवर में 4th ग्रेड भर्ती के तीसरे दिन भी बड़े डिग्री धारक परीक्षा देने आए। IAS और RAS जैसी परीक्षाएं दे चुके अभ्यर्थी भी चपरासी बनने की परीक्षा देने आए। कोचिंग में पढ़ाने वाले टीचर तक यहां 4th ग्रेड का एग्जाम देने पहुंचे। ऐसे बड़े डिग्री धारक अभ्यर्थी भी सरकारी नौकरी की चाह में हैं। उनका मानना है कि एक बार सरकारी नौकरी मिल जाए तो वे तैयारी कर दूसरी नौकरी पकड़ लेंगे। अलवर में तीसरे दिन भी करीब 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देने आए हैं। दो पारियों में परीक्षा हुई। वन रक्षक भर्ती परीक्षा भी पास कर चुके हैं
मालाखेड़ा के रोहित कुमार ने बताया कि उन्होंने कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा दी है। उन्हें उसमें भी चयन होने की उम्मीद है क्योंकि उनका पेपर अच्छा हुआ था। इसके अलावा उन्होंने एसएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 58वीं रैंक प्राप्त की है। इससे पहले वे पशु परिचर व वन रक्षक भर्ती परीक्षा भी पास कर चुके हैं। वैसे, चपरासी भर्ती में पास होने पर भी वे नौकरी नहीं करेंगे क्योंकि वे पिछले 5 साल से कोचिंग में जीके पढ़ा रहे हैं। 20 से अधिक प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो चुका
बीटेक डिग्रीधारी महेंद्र सैनी ने बताया कि वे आईएएस और आरएएस सहित 20 से अधिक प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो चुके हैं। अब वे चपरासी भर्ती की परीक्षा देने आए हैं। नारायणपुर से आए ग्रेजुएट अभ्यर्थी रामकल्याण गुर्जर ने बताया कि वे अब तक चार प्रतियोगी भर्ती परीक्षाएं दे चुके हैं और अबकी बार भी तैयारी करने आए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *