भीलवाड़ा में ग्रेड 4th भर्ती एग्जाम के अंतिम दिन कई पेरेंट्स अपने बच्चों को लेकर एग्जाम सेंटर पर पहुंचे।अधिकतर बच्चों की मदर का एग्जाम था तो मां सेंटर के अंदर एग्जाम देने गई थी और बाहर पिता ने बच्चों को संभालने की जिम्मेदारी ली। सेंटर पर कई मासूम बच्चों को उनके पिता, नाना और अन्य रिश्तेदार पहुंचे।शहर के राजेंद्र मार्ग और गर्ल्स स्कूल में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला दोनों सेंटर्स के बाहर पति-पत्नी दोनों की परीक्षा हुई । एक ने अंदर जाकर एग्जाम दिया तो दूसरे ने बाहर बच्चों को रखकर जिम्मेदारी की परीक्षा दी। रविवार को अंतिम दिन के एग्जाम की फर्स्ट शिफ्ट में कड़ी सिक्योरिटी के बाद स्टूडेंट को सेंटर में एंट्री दी गई। सुबह 8 बजने के साथ ही सेंटर्स पर बड़ी संख्या में स्टूडेंट की लाइन लगी,कैंडिडेट की जांच के बाद उन्हें सेंटर में एंट्री मिली।9 बजने के साथ सेंटर के गेट बंद कर दिए गए 10 बजे से एग्जाम शुरू हुआ जो दोपहर 12 बजे तक चलेगा।इसके बाद दिन में तीन से पांच बजे तक सेकंड शिफ्ट के अंतिम एग्जाम होंगे। भीलवाड़ा में एग्जाम के लिए 21 केंद्र बनाए गए हैं और पिछले दो दिन से लगातार यहां पर अलग-अलग एरिया से कैंडिडेट एग्जाम देने के लिए पहुंच रहे हैं।आज सुबह 8 बजने के साथ ही सेंटर्स पर कैंडिडेट की काफी भीड़ देखी गई।इससे पहले एग्जाम सेंटर पर सुरक्षा जांच के बाद कैंडिडेट को एंट्री दी गई 9 बजने के साथ ही सेंटर के गेट बंद किए गए ।अंतिम समय तक भी कैंडिडेट के आने का सिलसिला जारी रहा। समय सीमा समाप्त होने से कुछ देर पहले पहुंचे स्टूडेंट दौड़ते भागते सेंटर पर पहुंचे और सिक्योरिटी चेक के बाद उन्हें एंट्री दी गई।12 बजे तक फर्स्ट शिफ्ट का एग्जाम चलेगा फिर दूसरी शिफ्ट 3 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।


