राजधानी रायपुर के तिल्दा में पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सारागांव के वार्ड 18 के रहने वाले सुरज सेन (28 साल) के रूप में हुई है। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। 19 सितंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। मुखबिर ने बताया कि सारागांव बस स्टैंड के पास एक युवक धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से चाकू जब्त किया गया। आरोपी को थाने लाया गया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


