मंडी में 3 नशा तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन और चरस बरामद, हरियाणा रोडवेज बस से जा रहा था सप्लाई देने

हिमाचल प्रदेश में मंडी पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में सफलता हासिल की है। पुलिस थाना सुंदरनगर ने गश्त के दौरान दो नशा तस्करों से 11.3 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कh। आरोपियों की पहचान रमन और विनोद कुमार तहसील पधर, जिला मंडी के निवासी हैं। पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी सुंदरनगर ने यातायात चेकिंग के दौरान दूसरी कार्रवाई की। हरियाणा रोडवेज की बस से एक यात्री अंकेश कुमार को पकड़ा गया। उसके पास से 336 ग्राम चरस बरामद हुई। अंकेश भी तहसील पधर, जिला मंडी का रहने वाला है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। दोनों मामलों में पुलिस की जांच जारी है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *