डीग जिले के नगर विधानसभा क्षेत्र में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना पंचलेडी-गुलपाड़ा मार्ग पर हुई। युवक की पहचान साहुन पुत्र अति खां के रूप में हुई है। साहुन के परिजनों ने बताया कि वह सुबह अपने गांव पंचलेडी से गुलपाड़ा मार्ग की तरफ घूमने गया था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही सीकरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीकरी अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।


