BSF ने भारत-पाक सीमा से पकड़ा गया हरियाणा का युवक:फाजिल्का पुलिस के हवाले किया: परिजन बोले- दिमागी संतुलन ठीक नहीं

पंजाब के फाजिल्का से भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से बीएसएफ ने एक शख्स को पकड़ा है। जिसके बाद उक्त शख्स को फाजिल्का की सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सूचना मिलने पर युवक के परिजन भी थाने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि युवक का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। जिस वजह से वह गलती से भारत पाकिस्तान सरहदी इलाके में चला गया। इसके बाद बीएसएफ और इंटेलिजेंस की जांच के बाद उक्त शख्स को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। युवक के परिजनों ने कहा कि आगे से उसे बेवजह बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से पकड़ा गया शख्स फाजिल्का के भारत पाकिस्तान सरहदी इलाके की बीओपी मुहार सोना के पास बीएसएफ के जवानों ने एक शख्स को घूमते हुए देखा। जिसके बाद बीएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया। बीएसएफ जवानों ने उस शख्स को फाजिल्का की सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। सदर थाना के एसएचओ हरदेव सिंह बेदी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि उक्त व्यक्ति जिसका नाम वजिंदर कुमार है। वो हरियाणा के बहादुरगढ़ का रहने वाला है। सूचना मिलने पर युवक के परिजन भी थाने पहुंचे युवक के परिजनों को जब सूचना मिली कि वजिंदर को फाजिल्का सदर थाने लाया गया है। तब वो थाने पहुंच गए। एसएचओ हरदेव सिंह बेदी ने बताया कि युवक के रिश्तेदार फाजिल्का में ही रहते हैं। उन्होंंने बताया कि वजिंदर कुमार का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। जिस वजह से वह गलती से भारत पाकिस्तान सरहदी इलाके में चला गया। BSF और इंटेलिजेंस ने युवक को परिवार के हवाले किया बीएसएफ और इंटेलिजेंस की जांच के बाद अब उक्त शख्स को उसके परिवार के हवाले कर दिया गया है। जिसके बाद पारिवारिक सदस्यों ने कहा कि अब इसे बेवजह बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। उसका ध्यान रखा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *