रामानुजगंज में नवरात्रि की तैयारियां शुरू:कोलकाता से बुलाए गए कारीगर, पंडालों में आधुनिक तकनीक का होगा इस्तेमाल

रामानुजगंज में शारदीय नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर के विभिन्न वार्डों में दुर्गा पूजा समिति के सदस्य पंडालों की सजावट में जुटे हैं। वार्ड क्रमांक 1, खोप महुआ, रंगीला चौक, मध्य बाजार, पीपल चौक और बिजली ऑफिस के पास स्थित दुर्गा पंडाल, हनुमान मंदिर के समीप में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। पंडालों को आकर्षक बनाने के लिए कोलकाता से विशेष कारीगरों को बुलाया गया है। इस वर्ष पंडालों की सजावट में पारंपरिक और आधुनिक दोनों शैलियों का समावेश किया जा रहा है। विद्युत सजावट, थर्माकोल की कलाकृतियां और रंगीन लाइटों का प्रयोग किया जाएगा। फूलों की सजावट और भक्ति संगीत से पंडालों का माहौल आकर्षक बनेगा। श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह उत्सव नगरवासियों की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता को प्रदर्शित करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *