खाटू श्याम मंदिर में भव्य श्याम महाकुंभ का आयोजन:केदारनाथ मंदिर की थीम पर सजा दरबार, देशभर से आए कलाकारों ने किया गुणगान

जयपुर के शास्त्री नगर स्थित खंडेलवाल कॉलेज परिसर में श्री श्याम भजन संध्या परिवार सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय श्याम महाकुंभ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा श्याम की अखंड ज्योत प्रज्वलित कर 101 थालियों से आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर बाबा के दरबार को केदारनाथ मंदिर की थीम पर सजाया गया। दरबार की सजावट के लिए कोलकाता, बैंगलोर, पूना और हिमाचल से विशेष फूल मंगवाए गए। इनमें ऑर्किड, जरबेरा और लिली जैसे दुर्लभ फूल शामिल थे। भजन संध्या का शुभारंभ गणपति वंदना से हुआ। प्रसिद्ध गायक शंकर नाटाणी, राजू महरलवाल, हेमंत माखीजा और मान पंडित ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। समिति ने पूरे सत्संग स्थल को ‘छोटी काशी’ का रूप दिया। रात्रि की भजन संध्या में देशभर से आए कलाकारों ने भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के समापन पर संस्था के महामंत्री शंकर झालानी ने सभी कलाकारों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *