रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 की गवर्नर रोटे. निशा शेखावत ने रोटरी क्लब धौलपुर सिटी का आधिकारिक दौरा किया। उन्होंने अजमेर से धौलपुर आकर क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों से मुलाकात की। दौरे के दौरान गवर्नर शेखावत के नेतृत्व में क्लब ने निक्षय मित्र योजना के तहत टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित किए। साथ ही सिटी जुबली हॉल लाइब्रेरी में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। क्लब के सदस्यों को संबोधित करते हुए गवर्नर शेखावत ने कहा कि मानवता की भावना के साथ पूर्ण ऊर्जा से काम करें, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। क्लब अध्यक्ष गौरव गर्ग ने भविष्य में और अधिक प्रोजेक्ट्स करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ रोटेरियन अतुल कुमार भार्गव, विमल भार्गव, रोहिल सरीन, डॉ. अनिल बंसल, डॉ. निखिल अग्रवाल, डॉ. आशीष शर्मा और निखिल गर्ग उपस्थित रहे। मुरैना से रोटेरियन आनंद गुप्ता और अभय कुमार भी शामिल हुए। सचिव रजत मित्तल ने अजमेर और मुरैना से आए सभी रोटरी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।


