अबोहर में एक नशे में धुत युवक ने अपनी बहन को बेसबॉल से पीट दिया। बहन ने उसे भतीजी के साथ की गई छेड़छाड़ के लिए समझाने की कोशिश की थी। घटना इंद्रा नगरी की। घटना की पीड़िता ने बताया कि वह अपनी बड़ी बहन के निर्माणाधीन मकान में मदद के लिए एक हफ्ते से यहां आई हुई है। उन्होंने बताया कि उनका छोटा भाई नशे का आदी है। वह अक्सर मां से पैसों के लिए मारपीट करता है। पीड़िता को अपनी भाभी से पता चला कि करीब एक महीने पहले उनके भाई ने नशे की हालत में उनकी नाबालिग भतीजी के साथ छेड़छाड़ की थी। जब किरन ने इस बारे में भाई को समझाने की कोशिश की, तो वह आग बबूला हो गया। उसने घर में रखे बेसबॉल से किरन पर हमला कर दिया। किरन ने बचाव में हाथ आगे किए तो उनके हाथों पर गंभीर चोटें आईं। मां के बीच-बचाव करने पर उन्हें भी नहीं बख्शा। घायल किरन को परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।


