रायपुर में व्यापारी का मोबाइल फोन हैक कर ठग ने शॉपिंग की है। ठग ने व्यापारी को व्हाट्सएप ग्रुप पर RTO चालान के बहाने एपीके फाइल भेजा था। जिसे व्यापारी ने डाउनलोड कर लिया। इससे उसका मोबाइल हैक हो गया। ठग ने इसका फायदा उठाकर व्यापारी के बैंक अकाउंट से जमकर शॉपिंग कर ली। जब पैसे कटने का मैसेज व्यापारी के पास आया तब उसने पुलिस को सूचना दी। यह पूरा मामला मोवा पंडरी थाना क्षेत्र का है। विजय मंधान(54) ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई जिसमें बताया कि वह दलदल सिवनी में रहता है। उसके खुद का बिजनेस है। 30 अगस्त को रात 10 बजे उनके मोबाइल नंबर के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर आरटीओ के चालान के नाम पर APK फाइल आया। जिसे उन्होंने टच करके डाउनलोड कर लिया। 31 अगस्त को सुबह जब उन्होंने अपना मोबाइल चेक किया तो उसमें स्विगी, बिग बॉस्केट, फोन पे, फ्लिपकार्ट का ओटीपी आया था। क्रेडिट कार्ड से निकले रुपए विजय ने देखा कि उनके बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड क्रेडिट कार्ड से तीन मोबाइल फोन और एक गिफ्ट वाउचर खरीदने का मैसेज आया था। यह मोबाइल फोन करीब 37 हजार, 49 000 और 80000 के थे। जिसका डिलीवरी मुंबई में दिया गया था। यह पैसे उसके अकाउंट से कट गए थे। इसके अलावा जिओ मार्ट और बिगबास्केट से राशन सामान खरीदने का भी मैसेज आया। इन सामान की डिलीवरी सूरत गुजरात में दिख रही थी। पुलिस जांच में जुटी इस मामले में व्यापारी को साइबर फ्रॉड होने का शक हो गया। उसने पंडरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस अब सामान के डिलीवरी ऐड्रेस और तकनीकी मदद से आरोपी ठग के संबंध में जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस FIR भी दर्ज कर लिया है।


