वोट चोरी पर कांग्रेस का बड़ा अभियान:जनता से भरवाए जाएंगे फार्म, हस्ताक्षर जुटाकर निर्वाचन आयोग-राष्ट्रपति को सौंपेगी शिकायत

चुनाव में कथित वोट चोरी और धांधली को लेकर कांग्रेस ने लगातार निर्वाचन आयोग तक मोर्चा खोल दिया है। पार्टी घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ने एक पत्र जारी कर सभी कमेटियों को हस्ताक्षर अभियान को लेकर आदेश दिया है। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता 15 अक्टूबर तक हर गांव और ब्लॉक में जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी और इस दौरान जनता से फॉर्म भरवाया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर फॉर्म भरवाएंगे और जनता से हस्ताक्षर लेकर इन्हें निर्वाचन आयोग के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य जनता की आवाज़ को मजबूत करना और लोकतंत्र की रक्षा करना है। हस्ताक्षर अभियान के जरिए वोट चोरी के दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की जाएगी। ये कार्यक्रम का होगा आयोजन अगले 15 अक्टूबर तक प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता आदेश में कहा गया है कि प्रदेश के सभी जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर के पार्टी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान का नेतृत्व करें, जिसमें आम जनता, पेशेवर और स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों की भागीदारी सुनिश्चित किया जाए। हस्ताक्षर अभियान एकत्र किए गए हस्ताक्षर चुनाव आयोग और भारत के राष्ट्रपति को जनता को सौंपे जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *