दुर्ग में सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत:बच्चों की 2 किमी मशाल दौड़, 9 विधानसभा क्षेत्रों में 293 किमी की यात्रा होगी

दुर्ग के सेक्टर-2 खेल मैदान में रविवार को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन शुरू हुआ। बच्चों ने 2 किलोमीटर लंबी मशाल दौड़ निकाली। सांसद विजय बघेल और स्थानीय लोग भी इस दौड़ में शामिल हुए। मशाल रैली जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में 14 स्थानों से होकर गुजरेगी। यह 293 किलोमीटर की यात्रा के बाद सेक्टर-2 खेल मैदान पर समाप्त होगी। सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर देशभर में यह महोत्सव हो रहा है। इसका लक्ष्य खेलों को आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि महोत्सव में आधुनिक और पारंपरिक दोनों खेल शामिल हैं। आधुनिक खेलों में कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, योगासन, एथलेटिक्स और वॉलीबॉल हैं। पारंपरिक खेलों में महिलाओं के लिए सुरीली कुर्सी और फुगड़ी तथा पुरुषों के लिए गेड़ी दौड़ होगी। खो-खो और कबड्डी जैसे समूह खेल भी होंगे। 4 चरण में होगा खेल महोत्सव खेल महोत्सव चार चरणों में होगा। पहला चरण 6 से 10 अक्टूबर तक ग्राम पंचायत स्तर पर होगा। दूसरा चरण 11 से 17 अक्टूबर तक क्लस्टर स्तर पर होगा। तीसरा चरण 10 से 15 नवंबर तक विधानसभा स्तर पर और अंतिम चरण 23 से 25 दिसंबर तक लोकसभा स्तर पर होगा। सैकड़ों खिलाड़ियों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया। मैदान पर खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह दिखा। सांसद बघेल के अनुसार यह महोत्सव ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका देगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *