साहिबगंज में वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या:गांव के प्रधान से थी पुरानी रंजिश, उसकी मौत का मना रहा था जश्न, नाराज परिजनों ने मार डाला

साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बड़ा दुर्गापुर पंचायत अंतर्गत तेलोटोक गांव में एक वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक 60 वर्षीय गुहिया पहाड़िया को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इस जघन्य कांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है। मृतक की पत्नी चांदी पहाड़िन और बेटी सोनाली पहाड़िन ने आरोप लगाया कि इस हत्या में गांव के पूर्व प्रधान के परिजनों की मुख्य भूमिका रही। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने मिलकर गुहिया पहाड़िया को डायन-बिसाही करार देते हुए उस पर हमला किया। पूर्व प्रधान की मौत का मजाक बना कारण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजमहल विलेश कुमार त्रिपाठी ने जानकारी दी कि जांच में यह बात स्पष्ट हुई कि मृतक ने गांव के पूर्व प्रधान की मौत का मजाक उड़ाया था। इसी से नाराज होकर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गुहिया पहाड़िया को पेड़ से बांध दिया और लाठी-डंडों से बुरी तरह पिटाई की। चोटों के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल छापामारी अभियान चलाया। मृतक की पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई और दो मुख्य आरोपी पौलुस मलतो और सुशील मालतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही सभी को हिरासत में लिया जाएगा। छापामारी में कई अधिकारी रहे शामिल छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे, एएसआई महेंद्र कुमार, शाहिद अहमद खान और हवलदार संजय कुमार समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि अंधविश्वास और कुप्रथा के जाल में न फंसे, बल्कि कानून पर भरोसा रखें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *