लुधियाना में दो समुदायों में झड़प:दोनों गुटों में चले ईंट पत्थर,लोग बोले-होशियारपुर जैसे हालात बन रहे,SHO ने दोनों पक्षों की कार्रवाई

पंजाब के लुधियाना में बीती रात थाना दरेसी के इलाके बाल सिंह नगर में दो समुदायों में जमकर झड़प हो गई। मामले इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाए। इलाके में गश्त कर रही पुलिस को जब इस मारपीट की सूचना मिली तो तुरंत थाना दरेसी की पुलिस और पीसीआर दस्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने लोगों को शांत करवाने की काफी कोशिश की लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्ष आपस में भिड़ते रहे। देर रात पुलिस ने विशेष समुदाय के करीब 8 से 10 युवकों को हिरासत में ले लिया। ये मामला बाल सिंह नगर का है। ट्यूशन से बहन को लेने जा रहा था किशोर तो हुआ विवाद जानकारी देते हुए इलाका निवासी हैरी ने कहा कि हमारा पड़ोसी अपनी बहन को ट्यूशन को लेने जा रहा था। एक फैक्ट्री के बाहर कुछ लोग जमघट लगाकर खड़े थे। उस किशोर ने उनसे कहा कि गली में जमघट मत लगाओ मुझे निकलने दो मैंने अपनी बहन को ट्यूशन से लेने जाना है। इतने में अचानक उस किशोर से एक व्यक्ति की बाजू को हाथ लग गया। इतने में गुस्साएं उस व्यक्ति ने अपने साथियों को बुलाया और किशोर के साथ मारपीट शुरू कर दी। इलाके के लोग जब उसे छुड़वाने आए तो उन लोगों ने गली के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की। पुलिस को जब हमने सूचित किया तो पुलिस अधिकारी हमें ही उलटा दबकाने लगे। एसएचओ से जब हमने सारी बात बताई तो उन्होंने हमें ही चुप करवा दिया। गली के कुछ अन्य लोगों ने मारपीट करने वाले फैक्ट्री मालिक से कहा कि अब शांति बनाकर रखो। तुम लोगों ने बच्चे की पिटाई करके गलत काम किया है। हमला करने वालों में करीब 35 से 40 लोग थे। होशियारपुर जैसा माहौल बना रहे शरारती लोग हैरी ने कहा कि पहले होशियारपुर में फिर जालंधर में और अब लुधियाना में प्रवासी और पंजाबियों का मुद्दा बनाया जा रहा है। एसएचओ को शाही इमाम ने फोन करके दबाव बनाया है जिस कारण पुलिस हमारी सुनवाई नहीं कर रही। यदि हमारे साथ कोई अनहोनी होती है तो पुलिस इसकी जिम्मेवार होगी। एसएचओ ने हमारे लोगों पर की गलत FIR-अनूप घई इलाका निवासी अनूप घई ने कहा कि 15 साल के किशोर को 15 से 20 लोगों ने जमकर पीटा है। एसएचओ पर दबाव इतना बना है कि वह हमारी सुनवाई ही नहीं कर रहे। इलाके में कुछ मैस (खाना खिलाने वाली) चल रही है जहां रोजाना 150 से 200 लोग आते जाते है। किसी व्यक्ति का कोई रिकार्ड मकान मालिकों के पास नहीं है। आज हालात ये हो गए कि प्रवासी धक्केशाही पर उतारु हो गए है। पुलिस ने हमारे लोगों पर मामला दर्ज किया है जो सरासर गलत है। रिहायशी इलाकों में जो फैक्ट्रियां खुली है उसे बंद करवाया जाएगा। पुलिस के सामने प्रवासियों को पंजाब से बाहर निकालने के लगे नारे उधर, दूसरे पक्ष के रहमत मिसबाही ने कहा कि बाल सिंह नगर 1 नंबर गली में मेरे जीजा निसार आलम की फैक्ट्री है। अबदूल्ला अंसारी और अमानउल्ला मेरे दोनों भाई है। हमलावरों ने मेरे जीजा के कारीगर से मारपीट की है। कारीगर को पहले गालियां दी गई है। इन शरारती लोगों ने कहा कि प्रवासियों को पंजाब से बाहर निकालना है। पुलिस के सामने ही ये नारेबाजी हुई। पुलिस ने हमारे 8 से 10 लोगों को रात को ही उठा लिया। हमारे जीजा निसार को धमकियां दी जा रही है कि तुम फैक्ट्री बंद करके यहां से जाओ। एसएचओ ने हमारे लोगों पर मामला दर्ज कर दिया है। दूसरे पक्ष के लोगों पर पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही। प्रशासन से मांग है कि हमें इंसाफ दिलाया जाए। दोनों पक्षों पर दर्ज किया मामला-SHO गुरमीत सिंह बाल सिंह नगर में झड़प दोनों पक्षों में हुई है। कुछ युवकों को रात को हिरासत में ले लिया था। दोनों पक्षों ने मैडिकल करवाया है तो दोनों पर क्रास मामला दर्ज किया है। हालात अब सामान्य है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *