चंबा में होटल से नशा तस्करी, आरोपी गिरफ्तार:हेरोइन और कैश जब्त, दंपती बोलेरो से नशा सप्लाई कर रहे थे

चंबा में रविवार को होटल से नशा तस्करी कारोबार करने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है। तडोली स्थित होटल गंगाधर से गिरफ्तार किया है। पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि पठानकोट-चंबा एनएच 154ए पर स्थित होटल में एक युवक नशे की खेप को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सुबह 5 बजे होटल में छापेमारी की। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से हेरोइन और नशे की बिक्री से कमाए 7600 रुपए बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमृतसर जिले के अजनाला तहसील के गांव सलोधिन खत्रियां कलां निवासी अनमोल दीप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर थाना चंबा में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। नशा तस्कर दंपती गिरफ्तार
इसके अलावा कटोरी बंगला में पुलिस की एसआईयू टीम ने नाकेबंदी के दौरान एक महिंद्रा बोलेरो से हेरोइन बरामद की। पठानकोट से चंबा की ओर आ रही सफेद रंग की बोलेरो (एचपी 81 2734) को रोककर जांच की गई। गाड़ी में सवार पति-पत्नी पुलिस को देखकर घबरा गए। स्थानीय होने का हवाला देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। गहन तलाशी में ड्राइवर सीट के नीचे से नशीला पदार्थ मिला। आरोपी पति नरेंद्र सिंह (28) और पत्नी तमन्ना (23) दोनों ब्रगांल, तहसील सलूनी, जिला चंबा के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। थाना चुवाडी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी योगराज चंदेल ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लाए थे और किसे सप्लाई करने जा रहे थे। डीएसपी ने कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अवैध धंधों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *