सीनियर सिटीजन वेलफेयर क्लब ने बैठक का किया आयोजित

भास्कर न्यूज | पठानकोट सीनियर सिटीजन वेलफेयर क्लब ने अध्यक्ष एसपी गुप्ता की अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इसमें क्लब के समस्त सदस्यों ने हिस्सा लिया। क्लब सचिव नागेश शर्मा ने मंच संचालक की भूमिका बखूबी निभाते हुए सदस्यों का परिचय देते हुए स्वागत किया। अध्यक्ष एसपी गुप्ता ने बताया कि बीते दिनों क्लब वरिष्ठ सदस्य रवि चौधरी को 2025-27 का अध्यक्ष नियुक्त किया था। उन्होंने बताया कि आज विशेष कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष रवि चौधरी की ताजपोशी समारोह करवाया गया। समस्त सदस्यों ने पूर्व अध्यक्ष एसपी गुप्ता एवं नवनियुक्त अध्यक्ष रवि चौधरी को स्मृति भेंट कर सम्मानित किया। डॉ. सोमेंद्र शर्मा एवं एडवोकेट एस ठाकुर ने पूर्व अध्यक्ष एसपी गुप्ता के पिछले 2 साल के कार्यकाल संबंधी चर्चा की। क्लब के वरिष्ठ सदस्य प्रितपाल सिंह आनंद ने पुराने गाने गाए। इस अवसर पर आदर्श अग्रवाल, अरुण कुमार भल्ला, अरुण कुमार यादव, अशोक कुमार सैनी, बलबीर महाजन, हरीश महाजन, केजी गुप्ता, महेंद्र नाथ, एडवोकेट एमएस ठाकुर, नरेश कुमार, प्रितपाल सिंह आनंद, नरेश महाजन, राजेंद्र जोहार, डॉ. समेंद्र शर्मा, सत्येंद्र महाजन, सतीश कुमार पासी, नागेश शर्मा, सुभाष चंद्र, सुनील कुमार मुंजाल, त्रिलोक शर्मा, तरसेम कुमार गुप्ता, वरिंदर गुप्ता, अजय सूद, कमल कुमार शर्मा, विजय गुप्ता, आशा रानी, सुषमा महाजन, अर्चना ठाकुर, अर्चना गुप्ता, मंजीत सैनी, पूनम महाजन एवं वरिंदर कौर आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *