खैरथल के कृष्ण चौधरी ने बेंच प्रेस में जीता गोल्ड:स्टेट लेवल पर 175 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता, परिवार और पूरे इलाके में जश्न

खैरथल के इस्माईलपुर रोड निवासी कृष्ण कुमार चौधरी ने कोटा में आयोजित 30वीं राज्य स्तरीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने 175 किलो वजन उठाकर पहला स्थान प्राप्त किया। कृष्ण की इस सफलता पर पूरे खैरथल में जश्न का माहौल है। परिजनों और शुभचिंतकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। कृष्ण के छोटे भाई और खैरथल नगर परिषद के पूर्व नेता प्रतिपक्ष विक्रम चौधरी के कार्यालय पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। नगरवासियों ने परिवार को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कृष्ण शिक्षाविद रोहतास चौधरी पीटीआई के बड़े बेटे हैं। उन्हें घर पर और फोन के माध्यम से बधाई संदेशों का तांता लगा रहा। नई अनाज मंडी बाईपास पर रामकरण खटाना ने भी मिठाई बांट कर खुशी मनाई। कृष्ण के छोटे भाई विक्रम चौधरी ने कहा कि कृष्ण ने खैरथल का नाम रोशन किया है। उनकी मेहनत युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कृष्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल करेंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि खिलाड़ियों को उचित अवसर और प्रोत्साहन मिलने से वो राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *