शारदीय नवरात्रि के साथ शुरू होगा सीकर का जीणमाता मेला:मेले में दिव्यांग भक्तों के लिए व्हीलचेयर और एंबुलेंस की व्यवस्था, 400 पुलिसकर्मी तैनात

सीकर के जीणमाता मंदिर में कल से शारदीय नवरात्रि के साथ मेला शुरू होगा। पहले दिन सुबह 4 बजे मंगला आरती के बाद मंदिर दर्शन के लिए खुलेगा, दोपहर में 11:30 से 12:30 के बीच अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना होगी। मेले में 100 सीसीटीवी और 400 पुलिसकर्मी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। पार्किंग और अलग लाइन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। दिव्यांग भक्तों के लिए व्हील चेयर और ई-रिक्शा की सुविधा मंदिर के प्रकाश पुजारी ने बताया कि कल पहले दिन जीणमाता शैलपुत्री के रूप में अपने भक्तों को दर्शन देगी। कल पहले दिन कोलकाता,हैदराबाद,जयपुर,पटना और बेंगलुरु से जीणमाता की पोशाक आएगी। पुजारी ने कहा मंदिर प्रशासन की ओर से दिव्यांग भक्तों के लिए 10 व्हील चेयर, ई-रिक्शा और एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। जिन्हें भी इनकी आवश्यकता हो,वह मंदिर ट्रस्ट कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। ​​​​​​​ मंदिर के प्रकाश पुजारी ने बताया कि कल पहले दिन जीणमाता शैलपुत्री के रूप में अपने भक्तों को दर्शन देगी। कल पहले दिन कोलकाता,हैदराबाद,जयपुर,पटना और बेंगलुरु से जीणमाता की पोशाक आएगी। प्रकाश पुजारी ने बताया कि दर्शनों के लिए आने वाले दिव्यांग लोगों के लिए मंदिर ट्रस्ट कार्यालय के द्वारा 10 व्हीलचेयर,एक एम्बुलेंस और ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है। जिन्हें भी इनकी आवश्यकता हो,वह मंदिर ट्रस्ट कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। प्रकाश पुजारी ने बताया कि कल सुबह मंदिर में 8 बजे मंदिर में श्रृंगार आरती होगी। भक्तों को दर्शन करने में आसानी हो। ऐसे में इस बार दर्शनों की लाइन भी बढ़ाई गई है। दिव्यांग लोगों के लिए अलग लाइन रहेगी। करीब 100 सीसीटीवी कैमरे से पूरे मेले की निगरानी की जाएगी। SHO दिलीप सिंह का कहना है कि मेले को देखते हुए 400 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जो मेले के दौरान 12-12 घंटे की दो शिफ्ट में यहां ड्यूटी करेंगे। चेन स्नैचिंग जैसी अन्य वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए सादा वर्दी में भी महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। मेले को देखते हुए इस बार रेवासा रोड पर दो जगह,कोछोर रोड पर एक जगह,उदयपुरा रोड पर एक जगह और काजल शिखर बैरिकेडिंग के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इस मैप से समझें मेले में पार्किंग व्यवस्था

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *