सरकारी चारागाह पर अवैध खेती का विवाद:डीग में 8 लोगों पर धारदार हथियारों से हमला, एसडीएम की रोक के बाद भी काटी फसल

डीग के जुरहरा थाना क्षेत्र में सरकारी चारागाह की जमीन पर अवैध खेती को लेकर हिंसा हुई। लोहागढ़ गांव की 5 बीघा सामुदायिक चारागाह पर केशव पक्ष ने अवैध कब्जा कर फसल उगा ली थी। वेदराम और जलसिंह ने इस मामले में एसडीएम से शिकायत की थी। एसडीएम ने केशव पक्ष को इस जमीन पर खेती करने से मना कर दिया था। इसके बावजूद केशव पक्ष ने फसल काटनी शुरू कर दी। वेदराम और जलसिंह ने जब फसल काटने का विरोध किया तो केशव पक्ष ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में वेदराम पक्ष के जलसिंह, वेदराम, कृष्ण, जसमत, भागवती, भजन लाल समेत दो अन्य लोग घायल हुए। हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को जुरहरा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें भरतपुर रेफर कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *