दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन में कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। धनबाद मंडल के परसनाथ, छपरा और प्रधानखंटा के साथ चक्रधरपुर और खड़गपुर मंडलों के कई स्टेशनों पर चल रहा आंदोलन सुबह 9:19 बजे समाप्त हो गया। आंदोलन समाप्त होने के बाद भी रेल सेवाएं प्रभावित हैं। जानकारी के मुताबिक, कुल 17 ट्रेनों को या तो पूरी तरह रद्द कर दिया गया है या फिर आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते से ही वापस भेजा जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने बताया कि 23 सितंबर से सभी ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो जाएगा। हावड़ा-पुणे ट्रेन को घाटशिला तक ही चलाया जा रहा है और घाटशिला से पुणे के बीच यह रद्द रहेगी। रद्द की गई ट्रेनें रद्द की गई प्रमुख ट्रेनों में बिलासपुर-टाटानगर (18114), हावड़ा-पुणे (12222), टाटानगर-बिलासपुर (18113), संत्रागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस (20822) शामिल हैं। इसके अलावा हावड़ा-सीएसएमटी मेल (12810), हावड़ा-भुज (22830), शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस (12906), हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस (12130) और हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस (12834) भी रद्द कर दी गई हैं। शॉर्ट टर्मिनेशन/ ओरिजिन परिवर्तन 18110/18109 (नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी–टाटानगर–नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी) – परिचालन तिथि 21 सितंबर को बिलासपुर पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है और बिलासपुर से ही नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी के लिए रवाना की जाएगी। यह ट्रेन बिलासपुर–टाटानगर के मध्य रद्द रहेगी।


