पितृ अमावस्या पर गौमाता सेवा आर्मी की पहल:राजनांदगांव में गौमाता को खिलाई खिचड़ी और चारा, युवाओं ने किया पितृ तर्पण

राजनांदगांव में गौमाता सेवा आर्मी संस्थान ने पितृ अमावस्या का पर्व विशेष रूप से मनाया। सिटी बस सेंटर रेवाडीह कांजी हाउस में संस्था के सदस्यों ने गौमाता को खिचड़ी और सूखा चारा खिलाकर पितृ तर्पण किया। प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष खोबरागडे ने हरे चारे की व्यवस्था की। कार्यक्रम में कुंदन सोनी, शिवम चौधरी, इंजनीकान्त चितवरकर, प्रेम कापसे, अशोक सारथी, राजू भोईर समेत कई सदस्यों ने भाग लिया। रेवाड़ीह के निवासियों ने इस पहल की सराहना की। संस्था के सदस्य गौवंश के संरक्षण और सड़क सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। युवाओं की टीम गांव-गांव जाकर घायल गौमाता की सेवा करती है। वे घायल गौमाता को डॉक्टरी सुविधा उपलब्ध कराने के साथ दवाइयों की जिम्मेदारी भी उठाते हैं। मनोहर यादव के नेतृत्व में प्रदेश भर में लोगों को गौवंश संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। संस्था के सदस्य सड़कों पर गौमाता की सुरक्षा के लिए भी लगातार प्रयासरत रहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *