कुरुक्षेत्र में लव-मैरिज के 4 साल बाद युवती की मौत:फांसी लगाकर सुसाइड किया; पंजाब की रहने वाली, बेटी मासी को गोद दी

कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद में लव मैरिज के 4 साल बाद युवती ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवती अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती थी। घटना के वक्त उसका पति अपने काम पर गया हुआ था। लौटा तो उसकी पत्नी का शव फंदे पर लटका हुआ था। जानकारी के मुताबिक, मृतक युवती की पहचान संदीप (22) किराएदार बाला कॉलोनी इस्माइलाबाद के रूप में हुई है। कुछ समय पहले ही संदीप अपने पति साहिल के साथ ससुराल छोड़कर किराए पर रहने आई थी। इस शादी से उनके पास एक बेटी है। 4 चार पहले की शादी पंजाब के जिला फाजिल्का के अबोहर के रहने वाले लक्ष्मण उर्फ सोनी ने बताया कि संदीप उसकी इकलौती बेटी थी। करीब 4 साल पहले संदीप ने अपनी मर्जी (लव-मैरिज) से साहिल के साथ शादी की थी। करीब डेढ़ साल बाद संदीप ने बेटी को जन्म दिया था। उसके बाद से संदीप मानिसक रूप से परेशान चल रही थी। मासी ने लिया बेटी को गोद बेटी के जन्म के बाद संदीप और साहिल ने अपनी बेटी को अपनी मौसी प्रीत निवासी लुधियाना पंजाब को गोद दे थी। उसकी बेटी अक्सर सिर दर्द की शिकायत करती थी। कल शनिवार शाम करीब साढ़े 5 बजे उनको सूचना मिली कि संदीप ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने आज करवाया पोस्टमॉर्टम थाना इस्माइलाबाद के SI जसबीर सिंह ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल से उनको महिला के सुसाइड का रुक्का मिला था। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। साथ ही उसके माता-पिता को सूचना दी थी। आज पुलिस ने युवती के पिता के बयान पर इत्तफाकिया रिपोर्ट कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *