अमृतसर के विधायक कुलदीप धालीवाल का ट्रोलर्स को जवाब::मुझे फर्क नहीं पड़ता, मैं लोगों की सेवा करता रहूंगा’ बोलते ​रहो जो बोलना

आम आदमी पार्टी के विधायक और पंजाब सरकार के पूर्व एनआरआई मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ट्रोल करने वालों की बातों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उनका ध्यान सिर्फ लोगों की सेवा पर है। उन्होंने साफ कहा जो लोग ट्रोल करते हैं, वो करते रहें। मैं अपनी सेवा करता रहूंगा। मुझे फर्क नहीं पड़ता। कुलदीप सिंह धालीवाल को पिछले दिनों में इंस्टाग्राम पर सेवा करने वाली पोस्ट डालने पर लोगों ने ट्रोल किया था जिस कारण आज धालीवाल ने जवाब दिआं । धालीवाल ने ‘मिशन चढ़दी कला’ के तहत अजनाला इलाके के सरकारी स्कूलों में सफाई अभियान शुरू कर रखा है। बाढ़ के कारण बंद कही स्कूलों को फिर से खोलने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने खुद स्कूलों में जाकर सफाई की और कहा कि सभी स्कूलों को जल्द सैनिटाइज करके खोला जाएगा ताकि बच्चों की सेहत सुरक्षित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *